फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पानी-सीवर की समस्या पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Sat, 10 Jan 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :13: सोनीपत के महलाना रोड पर लगाए जाम को खुलवाते थाना प्रभारी अशोक कुमार व उनके सामने हाथ
विज्ञापन
सोनीपत। पेयजल और सीवरेज जैसी सुविधाओं की अनदेखी से त्रस्त देवीलाल और रेड रोज कॉलोनी के लोगों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। दो दशक से चली आ रही समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने महलाना रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विरोध के चलते एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और राहगीर परेशान हुए। महलाना रोड स्थित देवीलाल कॉलोनी में पानी की किल्लत और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने सुबह साढ़े दस बजे सड़क पर जाम लगाया।
आरोप है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सड़क पर रस्सी बांधकर और सिर पर मटके रखकर विरोध जताने के बाद मटके फोड़ दिए।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि चुनाव में नेता समस्या के समाधान का वादा करते हैं बाद में कोई सुध लेने नहीं आता। पानी और सीवर की बदहाली ने उनका दैनिक जीवन मुश्किल कर दिया है। रेड रोज कॉलोनी में भी वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। वर्ष 2003 से बसी इस कॉलोनी में अब तक न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और न ही सीवरेज लाइन की।
कॉलोनी वासियों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें खारा पानी पीना पड़ रहा है या सात किलोमीटर दूर महलाना नहर से पानी लाना पड़ता है।

फोटो :13: सोनीपत के महलाना रोड पर लगाए जाम को खुलवाते थाना प्रभारी अशोक कुमार व उनके सामने हाथ

फोटो :13: सोनीपत के महलाना रोड पर लगाए जाम को खुलवाते थाना प्रभारी अशोक कुमार व उनके सामने हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें