फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, पांच माह में 56 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनीपत पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में 56 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 जनवरी से 31 मई तक 36 मामले दर्ज कर विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस ने 2.445 किलोग्राम अफीम, 12.122 किलोग्राम चरस, 52.44 ग्राम स्मैक, 4.786 किलोग्राम चूरा पोस्त, 11.624 किलोग्राम गांजा, 802 ग्राम हेरोइन तथा 6.43 ग्राम एमडीएमए बरामद की है। पुलिस आयुक्त ने आमजन से नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें