फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर बनने के लिए सीआईटीएस कोर्स जरूरी : सुशीला

Thu, 07 May 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। राजकीय आईटीआई राजलूगढ़ी में वीरवार को क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (सीआईटीएस) कोर्स में दाखिले को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान पानीपत एवं आईटीओटी रोहतक से संबंधित जानकारी दी गई।
इस दौरान संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सीआईटीएस कोर्स के महत्व और इससे मिलने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में अवगत कराया गया। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रशिक्षण इंचार्ज सुशीला शर्मा ने बताया कि सीआईटीएस कोर्स तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कॅरिअर को बनाने का सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को 10 मई से पहले अपना पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के इंचार्ज अशोक कुमार ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर बनने के लिए यह कोर्स काफी लाभदायक है। वहीं, वरिष्ठ अनुदेशक संजय खासा और अनुदेशक तेजेंद्र सिंह कोपा ने भी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें