गन्नौर। गांव सनपेड़ा में परचून की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी करने के मामले में दुकानदार सुनील कुमार ने चोरी की शिकायत थाना बड़ी में दी। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह साढ़े छह बजे दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। दुकान से 20 हजार रुपये, 10 हजार की सिगरेट चोरी मिली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह रात ढाई बजे ताला तोड़कर चोरी की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवा