फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोरीन के रिसाव से मचा हड़कंप

Tue, 09 Sep 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीपुर अंतर्गत झंगोला में यमुना की तलहटी स्थित एक रैनीवेल में रविवार रात को पेयजल की सफ ाई के दौरान क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने गैस को महसूस किया तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गैस के प्रभाव से बड़े इलाके में फ सलें मुरझा गई और कई किसान भी प्रभावित हुए। गैस का रिसाव रैनीवेल के एक सिलेंडर से हुआ।

वहीं दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि फ सलों पर भी कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा और कोई किसान भी प्रभावित नहीं हुआ है। उधर, आक्रोषित लोगों ने जल बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने की कोशिश की।
विज्ञापन


नरेला और विस्तृत देहाती इलाके में पेयजल सप्लाई के लिए यमुना की तलहटी में रैनीवेल स्थापित किए गए हैं। रविवार रात रैनीवेल नंबर दो में जल बोर्ड के कर्मचारी क्लोरीन गैस से भरे सिलेंडर को एडजस्ट कर रहे थे कि इसी दौरान उसमें रिसाव हो गया। रिसाव देखते ही कर्मचारी सिलेंडर छोड़कर भाग खड़ा हुए।

गैस तेजी से फैलने लगी। उसके प्रभाव से आस-पास खेतों में काम कर रहे कुछ किसान मामूली रूप से प्रभावित हुए। गैस का ज्यादा प्रभाव आस-पास की तैयार खड़ी फ सल पर पड़ा। कई एकड़ में फैली फ सल के पत्ते मुरझा गए।

सुबह तक कई गांवों में गैस रिसाव की बात फैल गई और किसान इकट्ठा हो गए। उन्होंने रेनीवेल की जांच कर रहे जेई केजी मिश्रा और रावत को धेरने की कोशिश की। जल बोर्ड में एई गोस्वामी ने बताया कि समझाने पर किसान मान गए। गैस रिसाव में कोई व्यक्ति प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि मुरझाई फसल 8-10 दिनों में पूर्व अवस्था में आ जाएगी और किसानों को भी कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें