फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक की टक्कर से घायल बच्चे ने 11 दिन बाद तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव पलड़ा में 6 सितंबर को बाइक की टक्कर से घायल चार वर्षीय अरशद ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजन उसे सोनीपत और पानीपत के अस्पतालों में लेकर गए थे। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया था। बच्चे की मौत के बाद उसके पिता खुरशेद के बयान पर बुधवार को बहालगढ़ थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खुरशेद ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को अरशद घर से बाहर निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अरशद को पहले बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल, फिर सोनीपत और पानीपत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता के अनुसार बाद में पता चला कि हादसे के समय बाइक गांव गढ़ मिरकपुर निवासी पवन का बेटा चला रहा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अरशद तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

वर्जन
सड़क हादसे में अरशद की मौत का मामला सामने आया है। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

संजय, प्रभारी, बहालगढ़ थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें