फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को एसएमओ सहित 15 कर्मचारी गैरहाजिर मिले

Tue, 02 Dec 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अस्पताल में छापा डाला। इस दौरान एसएमओ सहित 15 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम इंस्पेक्टर बिजेंद्र के नेतृत्व में अस्पताल में जांच करने पहुंची थी। टीम ने अस्पताल परिसर का दौरा कर सफाई व्यवस्था को पूरी तरह लचर पाया। जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्था फैली मिली।
जांच टीम के अनुसार अस्पताल में पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं थी। स्थानीय लोगों ने टीम के सामने अस्पताल की कई खामियां उजागर कीं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को यहां लाया गया था लेकिन अस्पताल में उसके लिए ओढ़ने के लिए कंबल तक उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह अस्पताल फर्स्ट रेफरल यूनिट होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इससे मरीजों को निराश होकर बाहर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
टीम ने जब एसएमओ को लेकर सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना से पक्ष जाना तो उनकी तरफ से एसएमओ के छुट्टी पर होने की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर सीएम फ्लाइंग ने अस्पताल प्रशासन से सभी कमियों और अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची तैयार कर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को भेजने की बात कही।
अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान इंस्पेक्टर सुभाष, सीआईडी खरखौदा से जितेंद्र कुमार, संजय कुमार और राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें