फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व फरीदाबाद पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व फरीदाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। सरकारी विभागों में ठेका दिलाने के नाम पर दिल्ली के एक ठेकेदार ने फरीदाबाद के कोतवाली थाना में फरीदाबाद निवासी बाप-बेटे पर 1.11 करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा रखा है। इस मामले की आंच नगर निगम सोनीपत तक पहुंच गई है। मामले में टीम ने निगम कार्यालय में पहुंचकर इंजीनियरिंग ब्रांच का रिकॉर्ड खंगाला। मामले में तीन दिन पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें गिरफ्तार आरोपी ने सोनीपत नगर निगम के अधिकारियों से नजदीकी की बात कुबूली है। इसके बाद फरीदाबाद एनआईटी के एसीपी विष्णु के नेतृत्व में टीम ने टेंडर से संबंधित रिकॉर्ड जुटाया है।
विज्ञापन

निगम कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच करने पहुंचे एसीपी विष्णु ने बताया कि 21 जून को दिल्ली के रणजीत नगर निवासी ठेकेदार ललित मित्तल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था उनकी मेसर्स हरचंद दास गुप्ता के नाम से कंस्ट्रक्शन कंपनी है। करीब 5-6 साल पहले सेक्टर 15 निवासी पंकज गर्ग से इनकी मुलाकात हुई थी। पंकज उनकी कंपनी को आरसीएम सप्लाई करता था। पंकज गर्ग ने कहा कि उनकी जान पहचान आरबी शर्मा नाम के व्यक्ति से है। वह सरकारी काम कराते हैं। पंकज गर्ग ने उसकी मुलाकात आरबी शर्मा से कराई। उसके बाद आरबी शर्मा और उनका बेटा कुलदीप शर्मा समय-समय पर मुलाकात करने लग गए। बाप-बेटे ने कहा कि वह सरकारी टेंडर-बिल्डिंग निर्माण का कार्य दिला सकते हैं। उन्होंने सरकारी ठेका दिलाने की एवज में आरबी शर्मा को 1 करोड़ 11 लाख रुपये दे दिए। आरबी शर्मा ने पंकज गर्ग को कहा कि इन एक करोड़ रुपये में से 50-50 लाख रुपये उच्च अधिकारियों को दे देना। काफी समय बीतने के बाद भी कोई काम नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जन करने के बाद आरोपी आरबी शर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी आरबी शर्मा ने सोनीपत नगर निगम में भी अधिकारियों से नजदीकी होने की बात कुबूली है। जिसके बाद इस संबंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व फरीदाबाद पुलिस टीम ने निगम कार्यालय में छापा मार कार्रवाई की और इंजीनियरिंग ब्रांच के टेंडर के रिकॉर्ड को खंगाला गया।
वहीं फरीदाबाद पुलिस छापा मार कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ को साथ लेकर सेक्टर-23 में जांच करने पहुंची। सेक्टर-23 स्थित दमकल विभाग के भवन में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता निजेश कुमार, उपमंडल अधिकारी देवेंद्र खासा का कार्यालय है। फरीदाबाद पुलिस ने वहां के रिकॉर्ड को भी खंगाले। बताया जा रहा वहां से कुछ रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

इंसेट
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की
नगर निगम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। टीम ने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर परिसर में बुलाकर उनकी वीडियोग्राफी की। वहीं, कई सवाल जवाब भी किए। विभिन्न शाखाओं में जाकर नागरिक सेवाओं की व्यवस्थाओं की भी जांच की। टीम का कहना है कि कई कर्मचारी गायब मिले हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें