फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिटाने वाली माता मंदिर में हुई छठ की कढ़ाई, आज मेले में उमड़ेंगे श्रद्धालु

Wed, 09 Oct 2024 06:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के सिद्धपीठ श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर में आरती करते भाजपा नेता राजीव जैन
विज्ञापन
सोनीपत। श्री देवी चिटाने वाली माता के वार्षिक मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर है। शारदीय नवरात्र के छठे दिन सुनारों वाली गली स्थित सिद्धपीठ श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर छठ की सवामनी की कढ़ाई कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। 10 अक्तूबर को माता रानी प्रात: काल 4 बजे कामी रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगी। यहां सुबह 5 बजे माता की आरती के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव जैन ने श्रद्धालुओं के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भक्तजनों के कल्याण के लिए मनोकामना की। उन्होंने कहा कि माता की कृपा से भक्तों का उत्थान हो रहा है। सच्चे हृदय से की गई प्रार्थना को माता रानी अवश्य स्वीकारती हैं। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले में माता रानी के दर्शन के लिए हरियाणा भर के अलावा दिल्ली से भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है। मान्यता है कि मां चिटाने वाली के पूजन व दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। उनकी कामना है कि वह श्रद्धालुओं पर सदैव अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें।
पंडित अमित शौनक ने बताया कि 11 अक्तूबर सुबह 10 बजे माता रानी रामलीला ग्राउंड से रथ पर सवार होकर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी और पुन: मंदिर में अपना स्थान ग्रहण करेंगी। माता रानी के मंदिर में वापस विराजने के साथ ही मेले का समापन होगा। यही परंपरा वर्षों से चली आ रही है। कार्यक्रम में प्रधान महेश गोयल, तरुण गोयल, कैलाश कुच्छल, अजय कुच्छल, अशोक कुमार, दीपक गोयल, अनिल कुच्छल, मनीष कुच्छल, प्रदीप कुमार, नरेश गोयल, सुधीर कुमार, देवेंद्र कुच्छल, अमित शर्मा, शुभम गोयल व वेद कुच्छल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें