फोटो 28- सोनीपत के गोहाना स्थित आदर्श नगर में छठ पूजा घाट का निरीक्षण करती नप चेयरपर्सन रजनी व
गोहाना। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आदर्श नगर की गली नंबर 3 के अंतिम छोर पर छठ पूजा घाट का निर्माण किया जा रहा है। इस पर 2 लाख रुपये खर्च होंगे। इस घाट पर श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे।
शनिवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने महापर्व से पहले छठ पूजा घाट का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर सफाई और प्रकाश की व्यवस्था समय पर पूरी की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उनके साथ पार्षद मुकेश देवगन, कार्यकारी अभियंता राहुल पूनिया और कनिष्ठ अभियंता अजय उपस्थित रहे।