फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेजर आशीर्वाद छात्रवृत्ति के लिए कॉलेज को चेक सौंपा

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा को सौंपते मे
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में मेजर आशीर्वाद ट्रस्ट ने मेजर आशीर्वाद छात्रवृत्ति के लिए प्राचार्य किरण सरोहा को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। यह छात्रवृत्ति इसी वर्ष शुरू की गई है। प्रत्येक संकाय के प्रथम सत्र में प्रथम आने वाली छात्राओं को इससे लाभ मिलेगा। 2025 में प्रथम आने वाली छात्राओं को यह छात्रवृत्ति दी जा चुकी है।
विज्ञापन

प्राचार्य किरण सरोहा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। इससे अन्य छात्राएं भी प्रेरित होंगी। उन्होंने समाज के अन्य संगठनों से भी महाविद्यालय में आजीवन छात्रवृत्ति शुरू करने का आह्वान किया।
मेजर आशीर्वाद ट्रस्ट के अध्यक्ष एमके गौड़ ने कहा कि उनके परिवार को खुशी है कि वे अपने बेटे मेजर आशीर्वाद गौड़ के नाम से छात्राओं की मदद कर पा रहे हैं। । इस अवसर पर वंदना नासा, नवीन वशिष्ठ, रेखा, राजेश भारद्वाज और राकेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें