फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम : रात को हुई बूंदाबांदी, दिन भर छाए रहे बादल

Tue, 20 Feb 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38- सोनीपत में आसमान पर छाए बादलों के तले लहलहाती गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार रात जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि बुधवार को तेज बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। बूंदाबांदी व तेज हवाएं चलने से वातावरण से प्रदूषण कम हुआ है। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 127 दर्ज किया गया है। इन दिनों अगर बारिश होती है तो किसानों को फायदा होगा। तेज हवाओं के अलर्ट के चलते किसानों को कृषि विभाग ने अगले तीन दिनों तक फसलों की सिंचाई न करने की सलाह दी है।
कई घंटे बाधित रही बिजली
बूंदाबांदी व तेज हवाएं चलने से रात को ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या बनी रही। कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। शहरी क्षेत्रों में भी कई फीडरों पर रिपेयरिंग के काम के चलते दो से तीन घंटे का ब्रेक डाउन रहा। एटलस रोड, मॉडल टाउन, रेलवे रोड सहित दर्जन भर काॅलोनियों में दोपहर के समय बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


वर्जन
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार रात को बूंदाबांदी हुई है। मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रही। बुधवार को फिर से बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार बने हुए हैं। -डॉ. प्रेमदीप, कृषि विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें