फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पैसे निकालने आए व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल 39600 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के गीता भवन चौक के पास स्थित कारपोरेशन बैंक के एटीएम से नकदी निकालने गए व्यक्ति का कार्ड बदलकर 39600 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत गीता भवन चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने का यह चार दिन के अंदर दूसरा मामला है।
विज्ञापन

शहर के गुड़ मंडी के पास स्थित अग्रसेन नगर निवासी राजेश गर्ग ने गीता भवन चौकी पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-14 में शेक एंड आइसक्रीम शॉप चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह वीरवार को गीता भवन चौक स्थित कारपोरेशन बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गए थे। उन्होंने अपने एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हुए खाते से साढ़े 16 हजार रुपये निकाले थे। नकदी निकालने के बाद जब वह चलने लगा तो उनके पीछे खड़े युवक ने कहा कि अभी मशीन बंद नहीं हुई है। मशीन को बंद करने के लिए दोबारा कार्ड मशीन में स्वाइप करना पड़ेगा। राजेश ने बताया कि इसके बाद वह मशीन में कार्ड स्वाइप करने लगा तो भी मशीन से आवाज आती रही। इसी बीच युवक ने उसके हाथ से एटीएम कार्ड लेकर उलटा-सीधा कर डालना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक ने एटीएम कार्ड उसे वापस लौटा दिया। उसके बाद उनके खाते से रुपये निकालने के संदेश आने लगे। अलग-अलग समय में उनके खाते से 39600 रुपये निकाल लिए गए। जिस पर उसने देखा तो उसका एटीएम कार्ड बदला हुआ मिला। उसने मामले की शिकायत गीता भवन चौकी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेरठ फुटबाल मार्केट की दुकान पर की खरीदारी
जांच में सामने आया है कि ठग ने बदले गए एटीएम कार्ड का प्रयोग कर मेरठ की फुटबॉल मार्केट में खरीदारी की है। ठग ने दुकान से खरीदारी कर एटीएम कार्ड से भुगतान किया है। पुलिस मार्केट मेें लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालेगी।
विज्ञापन

फाजिलपुर के पास बाइक में डलवाया पेट्रोल
राजेश ने बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता लगा कि ठग ने बहालगढ़ रोड पर फाजिलपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया है। पंप की सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक में पेट्रोल डलवाकर जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।
चार दिन पहले बस स्टैंड के पास एटीएम पर बदल लिया गया था कार्र्ड
राजेश से ठगी से चार दिन पहले ही साइबर ठग ने न्यू कालोनी निवासी यशपाल से ठगी की थी। वह बस स्टैंड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। उन्होंने एटीएम से एक हजार रुपये निकाले थे। रुपये निकालने के बाद भी मशीन से आवाज आ रही थी। जिस पर बूथ में मौजूद युवक ने कहा था कि मशीन में दोबारा से एटीएम कार्ड स्वाइप करना पड़ेगा। इसी बीच जब वह एटीएम मशीन में दोबारा कार्ड लगाने लगे थे तो युवक ने उनके हाथ से एटीएम कार्ड लेकर बदल दिया था। कार्ड बदलने का उन्हें जब पता चला तब खाते से 53 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।
--
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच की जा रही है। जल्द ही ठगी करने वाले का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-श्रीकृष्ण, चौकी प्रभारी, गीता भवन सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें