फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गंदगी फैला रहे दो डेयरी संचालकों के काटे 10-10 हजार के चालान

Wed, 24 Apr 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में डेयरी संचालकों को जुर्माने की रसीद देते नप कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद ने शहर की नालियों व सीवर में गोबर बहाकर गंदगी फैला रहे डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद की सफाई शाखा ने शिव नगर व मुगलपुरा में 10-10 हजार रुपये के दो डेयरी संचालकों के चालान किए हैं। यदि डेयरी संचालकों ने जल्द गोबर का उचित निपटान शुरू नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में 76 पशु डेयरियां हैं। इनमें से कई डेयरी संचालक नालियों व सीवर में गोबर डाल रहे हैं। इसकी शिकायत कई दिनों से नप कार्यालय पहुंच रही थी। डेयरियों से नालियों व सीवर लाइन में गोबर बहाने से नालियां व सीवर लाइन जाम हो गई थी। ऐसे में मुख्य सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी व टीम ने डेयरी संचालकों पर कार्रवाई शुरू की। दो डेयरियों के संचालकों के चालान करते हुए उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है।


वर्जन

नालियों व सीवर में गंदगी फैलाने वाले दो डेयरी संचालकों के चालान किए हैं। उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अगर भविष्य में भी कोई डेयरी संचालक नालियों व सीवर में गोबर बहाते हुए पकड़ा जाता है तो उनके चालान के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें