फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब व मादक पदार्थों को पकड़ने में सोनीपत अव्वल

Wed, 24 Apr 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। स्र
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शराब व मादक पदार्थों को पकड़ने के मामले में प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने सोनीपत को सर्वश्रेष्ठ जिला का दर्जा दिया है। उन्होंने करोड़ों रुपये की शराब पकड़ने के लिए उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार व पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन की प्रशंसा की। मुख्य सचिव बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोकसभा चुनाव के अंतर्गत जारी तैयारियों के साथ चिह्नित अपराधों की समीक्षात्मक बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने निर्देशों की अनुपालना का भरोसा दिलाया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि शराब की कोई भी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए प्रयासों को और कड़ा किया जाए। नाकों पर वाहनों की जांच जारी रखें। संदिग्ध वाहन को जांच के बिना न जाने दें। संदिग्ध स्थानों पर भी छापामार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उपायुक्त ने चिह्नित अपराधों पर भी मंथन किया। उन्होंने कहा कि जिला में 10 चिह्नित अपराधों में सजा मिली है। अपराधों में संलिप्त कोई भी अपराधी छूटना नहीं चाहिए। बैठक में एसडीएम अमित कुमार, सीटीएम पूजा कुमारी, डीए सुनील खत्री, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, डीपीओ प्रवीण कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें