फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिन में दूसरी लेन में भी चालान, रात को तीसरी-चौथी में दौड़ से ट्रक-ट्राले

विज्ञापन
फोटो :35: सोनीपत में रात को नेशनल हाईवे-44 की तीसरी व चौथी लेन में चलते भारी वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर नियम तोड़ने वालों पर पुलिस टीम दिन के उजाले में जमकर सख्ती बरत रही है। रोजाना ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। हालांकि रात काे अंधेरा होते ही भारी वाहन चालक जमकर नियम तोड़ रहे हैं। इक्का-दुक्का नहीं, बल्कि आधे से ज्यादा भारी वाहन चालक निर्धारित लेन की बजाय तीसरी व चौथी लेन में वाहन दौड़ाते दिख जाते हैं। यहीं नहीं ज्यादातर वाहन चालकों में ओवरटेक को लेकर लेन बदलने की होड़ लगना भी आम है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने सलाह जारी कर रखी है। हाईवे पर गति सीमा का निर्धारण करने के साथ ही वाहन चालकों को अपनी लेन में चलने की हिदायत दी जाती है। हाईवे पर चार-चार लेन बनी हैं। इसमें पहली लेन भारी वाहन चालकों के निर्धारित की है। ऐसे में पुलिस लेन तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर दिन में उनके चालान कर रही है। ऐसे में दिन के समय ज्यादातर वाहन चालक लेन में ही चलते हैं। उसके विपरीत रात को हाईवे पर पुलिस की नाकाबंदी कम होते ही ट्रक व ट्राला चालक बेलगाम हो जाते हैं। ज्यादातर ट्रक व ट्राला चालक तीसरी व चौथी लेन में फर्राटा भरते दिखते हैं।



बार-बार लेन बदलने व तीसरी-चौथी लेन में चलने से हादसे का खतरा

सड़कों पर ट्रक-ट्राले, बसों व अन्य भारी वाहनों के बार-बार लेन बदलने, सड़क के बीचों-बीच चलने व कहीं पर भी वाहन खड़ा करने की वजह से अक्सर सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने हादसों को रोकने के लिए भारी वाहनों को बाईं तरफ पहली लेन में चलने के आदेश जारी कर रखे हैं। हाईवे पर इसके लिए संकेतक भी लगे हैं, जिनमें भारी वाहनों के चालकों को निर्देशित किया गया है। उसके बावजूद रात होते ही नियम भूला दिए जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने काटे 99 के चालान

पुलिस टीम अब दिन के समय लेन तोड़ने वालों पर सख्ती बरत रही है। पुलिस लगातार नियम तोड़ने वालों के चालान कर रहे हैं। मंगलवार को भी 99 वाहन चालकों के चालान किए गए। इससे एक दिन पहले 147 वाहन चालकों के चालान किए थे।

-
नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। रात को भी पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करती है। रात को लेन तोड़कर चलने वालों पर सख्ती करते हुए मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


- नरेंद्र कादियान, डीसीपी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें