फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 4 लाख बच्चों व 33154 प्रजनन महिलाओं को खिलाई एल्बेंडाजोल की टेबलेट

Wed, 12 Feb 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के हैप्पी चाइल्ड स्कूल में छात्र को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाती उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 4 लाख 133 बच्चों और प्रजनन आयु की 33154 महिलाओं को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने महलाना रोड स्थित हैप्पी चाइल्ड स्कूल में बच्चों को टेबलेट खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बुधवार से ईंट भट्ठा और मजदूरी कर रहे परिवारों के बच्चों को भी एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाती है। बगैर टेबलेट खाए कोई भी बच्चा नहीं रहे इसके लिए विभाग ने योजना तैयार की है। उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने बताया कि जो बच्चे बीमार हैं, महिलाएं गर्भवती हैं या स्तनपान कराती हैं उनको एल्बेंडाजोल की टेबलेट नहीं खिलाई गई। 1 से 19 साल तक के 4 लाख 133 बच्चों को टेबलेट खिलाई गई। इससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके और एनीमिया की कमी को दूर किया जा सके। किसी कारणवश जो बच्चे व प्रजनन महिला वंचित रह गए हैं, उन्हें 18 फरवरी को टेबलेट खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अर्श काउंसलर मुकेश, प्राचार्य सुदेश बाल्यान, तमन्ना निझावन समेत अन्य स्टाफ कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें