फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सफाई योद्धाओं के साथ चेयरमैन ने मनाई दीपावली

विज्ञापन
फोटो 90: सफाई कर्मचारियों के साथ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर 14 में पार्षद सविता राजेश सैनी की ओर से सफाई कर्मचारियों के सम्मान में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सफाई योद्धाओं को कंबल और मिठाई भेंट कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के बिना स्वच्छ शहर की कल्पना नहीं की जा सकती। वे दिन-रात मेहनत कर शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां उन लोगों के साथ साझा करनी चाहिए, जो हमारी सुविधाओं और शहर की स्वच्छता के लिए लगातार काम करते हैं। इस अवसर पर पार्षद सविता सैनी और एडवोकेट राजेश सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें