फोटो 30: सोनीपत की अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लेने पहुंचे सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व मेयर राजीव जैन सोमवार को रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने धान खरीद प्रक्रिया, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं व फसल उठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में धान खरीद प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाए। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीदी गई फसल का उठान समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों को अपनी उपज बेचने के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खरीद प्रक्रिया पर निरंतर निगरानी रखें और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अरुण चौहान, सचिव जितेंद्र कुमार, वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, संजीत सबोली, राहुल खत्री भी मौजूद रहे।