फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में निरंतर काम कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार : कृष्णलाल पंवार

Thu, 20 Nov 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो17 : विकास एवं पंचायती राज मंत्री कृष्णलाल पंवार। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब तक देशभर के किसानों के खातों में 3 लाख करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


वह जिला परिषद भवन में आयोजित कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी होने के अवसर पर अपनी बात रख रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान में 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर कर रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम सुनिश्चित हो रहा है।
विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई स्तरों पर योजनाएं चला रही है और लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन



अल फला यूनिवर्सिटी मामले में जांच तेज

अल फला यूनिवर्सिटी मामले में कार्रवाई को लेकर मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियां इस मामले में तेजी से शिकंजा कस रही हैं। दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों के प्रति सरकार संवेदनशील है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर रही हैं।


कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर बरसे पंवार

कृष्णलाल पंवार ने कांग्रेस नेता एवं सांसद इमरान मसूद के हालिया बयानों की आलोचना की और कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देना देशहित के खिलाफ है। विपक्षी नेताओं को अनाप-शनाप बयानबाजी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें