फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षाएं : एमसीक्यू व केस स्टडी आधारित प्रश्नों से बढ़ाई विद्यार्थियों की मुश्किलें

Sat, 22 Feb 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित डीएवी मल्टीपरपज स्कूल से पेपर देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। - फोटो : udhampur
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ संचालित की परीक्षा में शुक्रवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान विषय का पेपर दिया। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी व मायूसी के मिलेजुले भाव देखने को मिले। कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को आसान तो कुछ ने मुश्किल बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि केस स्टडी के बहुविकल्पी प्रश्नों (एमसीक्यू) को हल करने में उन्हें मुश्किलें हुई।
विज्ञापन

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को 12वीं कक्षा का भौतिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्रों में प्रवेश बंद कर दिया जाता है।

आज इन विषय का पेपर देंगे विद्यार्थी
बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थी संस्कृत और 12वीं कक्षा का बिजनेस स्टडीज व बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय का पेपर देंगे। परीक्षा का समय तीन घंटे यानी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


विशेषज्ञ बोले -
ब्राइट स्कॉलर स्कूल की प्राचार्य डॉ. किरण दलाल ने बताया कि भौतिक विज्ञान विषय के पेपर में पूछे गए उच्च कठिनाई स्तर वाले एमसीक्यू और केस स्टडी आधारित प्रश्नों से विद्यार्थियों को निराशा हुई है। सीबीएसई लचीलेपन और तनाव मुक्त मूल्यांकन का दावा करता है, लेकिन यह प्रश्न पत्र इस कथन को सही ठहराने में विफल रहा। पहले ऐसे प्रश्नों में एमसीक्यू नहीं होते थे, जिससे विद्यार्थियों को अंक मिल जाते थे। एमसीक्यू से उत्तर सही होने पर ही अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें