फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चाकू की नोक पर कैंटर चालक से नकदी व मोबाइल लूटा

Sun, 06 Oct 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई । नाहरा-बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर राई औद्योगिक क्षेत्र के पास चाकू की नोक पर कैंटर चालक को काबू कर स्कूटी सवार तीन बदमाश साढ़े चार हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव सुनाई निवासी तरुण कुमार ने बताया कि वह कैंटर पर चालक है। वह एचएसआईआईडीसी राई में सामान लोड करने के लिए आए थे। सामान लोड करने के बाद उन्होंने कैंटर को फैक्टरी के गेट पर ही खड़ा कर दिया था। वह एक चाय के खोखे पर नमकीन लेने के लिए गए थे। जब वह नमकीन लेकर वापस आ रहे थे तो एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक के हाथ में चाकू था। उन्होंने चाकू से हमला करने की कोशिश की। डराकर उनसे पर्स व मोबाइल छीन लिया। उसके पर्स में साढ़े चार हजार रुपये व थे। वह उनका मोबाइल भी छीन ले गए। बदमाश भागने लगे तो उन्होंने स्कूटी का नंबर नोट कर लिया। तरुण ने बताया कि राई थाना में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें