फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अचानक गाय आने से चालक ने लगाए ब्रेक, अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गाड़ी नहर में डूबी

विज्ञापन
फोटो 38: सोनीपत के गांव रोहट के पास पश्चिमी यमुना नहर में डूबी फॉर्च्यूनर गाड़ी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रोहट के पास शनिवार रात फॉर्च्यूनर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना नहर में डूब गई। गनीमत रही कि कार चालक व मालिक समय रहते शीशा तोड़कर बाहर निकल आए। सूचना के मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगवाई और उसकी सहायता से कार को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

सोनीपत के सेक्टर-8 निवासी अमित शनिवार रात अपने चालक के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर किसी काम से खरखौदा गए थे। देर रात वह वापस सोनीपत अपने घर लौट रहे थे। वह जब रात एक बजे गांव रोहट के पास पश्चिमी यमुना नहर के पास पहुंचे तो कार के आगे अचानक गाय आ गई। चालक ने ब्रेक लगाए तो कार अनियंत्रित होकर घाट के रास्ते नहर में उतर गई। तभी दोनों ने शीशे तोड़ दे दिए और सुरक्षित बाहर निकल आए। मामले की सूचना पाकर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को हाल चाल जाना। वहीं, रविवार को पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकलवाया। चालक व कार मालिक दोनों सुरक्षित है। किसी तरह की कोई चोट उनको नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें