फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार सवारों ने ट्राला चालक से लूटे 25 हजार रुपये

Wed, 15 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खरखौदा। नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर सोहटी के पास एक ट्राला चालक से कार सवार बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव गोपालपुर जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले ट्राला चालक सुमित ने बताया कि वह मानेसर की तारा रोडलाइन ट्रांसपोर्ट पर बतौर चालक नौकरी करते हैं। उनके गांव का हेल्पर अभिषेक भी ट्राला लेकर देहरादून सामान छोड़कर आया था। इसके बाद बुकिंग का मैसेज आने पर वह आईएमटी खरखौदा आ गए।
विज्ञापन

खरखौदा में उन्हें गाड़ी लोड करनी थी। सुमित ने बताया कि वह सोहटी मार्ग पर ट्रांसपोर्ट कंपनी की पार्किंग की तरफ जा रहे थे तो रात करीब डेढ़ बजे उनके ट्राले के आगे एक ब्रेजा गाड़ी आकर रुकी। उसमें से दो युवक उतरे। एक ने पिस्तौल दिखाते हुए ट्राले से नीचे उतार लिया। उसके दो मोबाइल फोन छीन लिए। दूसरे ने ट्राले के केबिन में चढ़कर डैशबोर्ड से 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह आरोपी उन्हें धमकी देते हुए फरार हो गए। जब वह केबिन में चढ़े तो पाया कि एक पर्स पड़ा है। उसमें नाहरा गांव के दीपेश का आधार कार्ड व अन्य कागजात थे। ट्राला चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें