फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल पर वीडियो बनाते समय कार पलटी, हादसा टला

विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के गांव गढ़ी कलां के पास जीटी रोड पर पलटी कार को क्रेन से हटवाते पुलिसकर्मी। सं
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। गन्नौर जीटी रोड पर एक युवक को मोबाइल पर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। माॅडर्न स्कूल के पास वीडियो बनाते समय उसकी कार डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार आगे चल रही गाड़ी को टक्कर मारते हुए पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एक युवक अपने साथी के साथ कार में वीडियो बनाने के लिए जीटी रोड पर निकला था। जब वह गढ़ी कलां से यूटर्न लेकर जैसे ही हाईवे पर चढ़ने लगा तो वीडियो बनाते समय उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई और आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस कारण कार सवार दोनों युवक चोटिल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद क्रेन की सहायता से कार को सड़क किनारे खड़ा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें