फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध खनन को लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅली व ट्रक मालिक से वसूला 5.32 लाख जुर्माना

विज्ञापन
फोटो 39- सोनीपत में अवैध खनन करने के मामले में जब्त किए गए ट्रक के साथ पुलिस। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
सोनीपत। खान एवं भू विज्ञान विभाग के महानिदेशक के निर्देश पर जिले में अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए जांच जारी है। विभाग की ओर से दिन-रात वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत खान एवं भू विज्ञान विभाग की टीम ने खनिज से लोड गाड़ियों की जांच की।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अवैध खनन के अन्य मामले में गांव गढ़ मिरकपुर निवासी पवन कुमार के एक ट्रैक्टर-ट्राली व एक ट्रक को एक माह पहले अवैध खनन करते पाये जाने पर जब्त कर पुलिस थाने में रखा गया था। उस पर 5.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रक छोड़ दिया गया। जुर्माने के रूप से वसूल की गई राशि को सरकारी खजाने में जमा करवाया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अवैध खनन करने वाले लोगों या मामले में संलिप्त वाहनों पर सख्ती जारी रहेगी। जिले में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें