फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संतुलन बिगड़ने से कार पलटी, छात्र की मौत

Sun, 03 Aug 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के गन्नौर के पास जीटी रोड पर कार पलटने के बाद खुले गाड़ी के एयर बैग। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर । जीटी रोड पर गांव गढ़ी कलां के पास सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। छात्र पानीपत निवासी सक्षम है। वह अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। जब वह जीटी रोड पर चौखी ढाणी ढाबे के पास पहुंचे तो उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को अवगत कराया। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जीटी रोड पर कार का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव का सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
परिजन बेटे के दिल्ली जाने की बात से थे अंजान
पुलिस ने बताया कि सक्षम 12वीं कक्षा का छात्र था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे था। शनिवार अलसुबह वह अपने घर से कार लेकर दिल्ली के लिए निकले था। उसकी अचानक मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि सक्षम घर से कार लेकर कब दिल्ली के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें