सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर तीन की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की एक बाइक बरामद की गई है।
ईदगाह कॉलोनी, सोनीपत के गोहाना रोड पर पुलिस ने अभिषेक गिरी व अक्षय निवासी गांव दातौली को गिरफ्तार किया। दोनों जिस बाइक पर सवार थे वह चोरी की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी में लिप्त थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।