फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विपरीत दिशा से आ रही कार को रोका, पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की, पकड़ने पर लगा दिया जाम

Sat, 14 Jan 2023 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

शहर यातायात में नियुक्त एसआई सतीश कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार देर शाम मामा भांजा चौक पर ड्यूटी दे रहे थे। कुछ देर बाद एक कार देवी लाल चौक से विपरीत दिशा से होते हुए मामा भांजा चौक की तरफ आती दिखाई दी।
विज्ञापन
सोनीपत में पकड़ी गई गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में मामा भांजा चौक पर विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक को ट्रैफिक कर्मी ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास किया। बाद में आरोपी कार को वापस मोड़कर भागने लगा। जिस पर होमगार्ड जवान ने कार का पीछा कर बस स्टैंड के पीछे उसे पकड़ लिया। इस दौरान युवकों ने हंगामा करते हुए पुलिस से हाथापाई कर रोड जाम कर दिया। बाद में युवकों ने पुलिस पर ही हाथापाई का आरोप लगाया। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने जाम को खुलवाया और तीनों युवकों को काबू कर लिया। उनके खिलाफ सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाद में युवकों को जमानत पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


शहर यातायात में नियुक्त एसआई सतीश कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार देर शाम मामा भांजा चौक पर ड्यूटी दे रहे थे। कुछ देर बाद एक कार देवी लाल चौक से विपरीत दिशा से होते हुए मामा भांजा चौक की तरफ आती दिखाई दी। इसी दौरान उन्होंने इशारा कर कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर कार चालक ने रोकने की बजाय उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की। जिस पर उन्होंने एक तरफ हट कर जान बचाई। बाद में युवक कार को वापस मोड़कर भागने लगा। इसी दौरान वहां तैनात होमगार्ड के जवान संदीप ने एक राहगीर की स्कूटी पर सवार होकर उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जवान ने बस स्टैंड के पीछे पार्किंग वाले गेट के पास जाकर कार को रुकवा लिया। जिस पर वह भी वहां पहुंच गए। 

उन्होंने होमगार्ड जवान अंकित को गाड़ी का चालान करने के लिए चालान मशीन लेकर आने को कहा। जब वह कार का चालान मशीन में भरने लगे तो तीन युवक कार से उतरे और उनके साथ हाथापाई करने लगे। साथ ही सड़क को जबरन जाम कर दिया। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट में जाम खुलवाया। जाम लगाने के दौरान युवक पुलिस पर ही हाथापाई करने का आरोप लगा रहे थे। मामले की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर लिया। उनकी पहचान गांव रोलद निवासी नवीन, देवेंद्र व मनोज के रूप में हुई। पुलिस ने एसआई सतीश के बयान पर तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, रोड जाम करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


तीन युवकों के खिलाफ ट्रैफिक में नियुक्त एसआई ने सरकारी काम में बाधा डालने, रोड जाम करने व उन्हें टक्कर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। जिस पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। - इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें