फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार में पीछे से टकराई कार, चार घायल

Tue, 27 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव सैनीपुरा और मुंडलाना के बीच सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इससे कार आगे खड़ी एक अन्य कार में टकरा गई। हादसे में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रोहतक के गांव किलोई निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत थर्मल में नौकरी करते हैं। वह गांव से कार में सवार होकर मां चांद कौर व पत्नी कांता के साथ पानीपत जा रहे थे। गांव सैनीपुरा व मुंडलाना के बीच खरबूजा खरीदने के लिए रुक गए। उनके आगे एक अन्य कार खड़ी थी। इसी दौरान एक कार पीछे से आई और उनकी कार में टक्कर मार दी। उनकी कार आगे खड़ी कार में टकरा गई। हादसे में वह, उनकी पत्नी व मां और आगे खड़ी कार के चालक पानीपत के समालखा निवासी मेहरबान घायल हो गए। चारों को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें