फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों का लाभ पूंजीपतियों को मिल रहा : ईश्वर

Sat, 29 Aug 2026 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के अशोक विहार में बैठक करते एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) जिला कमेटी ने बढ़ती महंगाई और जरूरी वस्तुओं के दामों में वृद्धि पर सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अशोक विहार में हुई बैठक में यह मुद्दा उठाया गया।
राज्य सचिव मंडल सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि रसोई गैस, चीनी और प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। रोजमर्रा की अन्य जरूरी वस्तुओं के साथ दवाइयों और इलाज का खर्च भी बढ़ा है। इससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

राठी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का लाभ पूंजीपतियों को मिल रहा है। उन्होंने एथनॉल नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें गन्ने का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। इससे चीनी की उपलब्धता प्रभावित होने का संकट पैदा हो रहा है। इसका फायदा उठाकर बाजार में मुनाफाखोरी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला सचिव इंद्र सिंह ने प्रदेश में चल रहे कर्मचारी आंदोलनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़नी चाहिए। सरकार को सफाई, अग्निशमन कर्मचारियों और कानूनगो-पटवारियों से बातचीत करनी चाहिए। इस बैठक में जयकरण, राजबीर, जयभगवान, बलबीर सिंह, ईश्वर दहिया, देवेंद्र सिंह, कपिल देव और हरिप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें