फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई कार, तीन साथियों की मौत

Mon, 30 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : sonipat
विज्ञापन
गांव कैलाना के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर के निकट एक बेकाबू कार के सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर में टकराने से कार सवार तीन साथियों की मौत हो गई। तीनों युवक रविवार सुबह कार में सवार होकर सोनीपत से पानीपत की तरफ जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने खानपुर महिला मेडिकल कालेज अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पानीपत के गांव चमराड़ा का रहने वाला जगबीर, अपने साथी गांव भंडेरी निवासी सतीश व गांव नैना ततारपुर निवासी पवन के साथ कार में सोनीपत से पानीपत की तरफ जा रहा था। जब वे गांव कैलाना के पास पहुंचे तो गति तेज होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे खराब खड़े कैंटर में जा टकराई। टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना गन्नौर थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद एएसआई मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचा। जगबीर व पवन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, घायल सतीश को खानपुर मेडिकल कालेज में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने जगबीर के भाई विजयपाल के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


कैलाना के पास हुए हादसे में कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-देवेंद्र सिंह, गन्नौर थाना प्रभारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें