फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक पर चाकू से हमला कर मोबाइल और 15 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर सेक्टर-12 बाईपास मोड़ के पास सोमवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने ब्रेड कंपनी के कैंटर चालक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी 15 हजार रुपये, मोबाइल और कागजात लूट कर फरार हो गए। उसके साथी ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने नूंह के गांव नुई निवासी कैंटर चालक शकील की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शकील ने पुलिस को बताया कि वह गांव कामी स्थित ब्रेड कंपनी में बतौर कैंटर चालक काम करता है। सोमवार देर रात वह कंपनी से कैंटर में ब्रेड लेकर गाजियाबाद के लिए निकला था। उसके साथ गाड़ी में यूपी के अलीगढ़ स्थित पला सल्लू गांव का राजकुमार भी था। रात करीब दो बजे सेक्टर-12 बाईपास मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों ने कैंटर को रुकवाया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कमर के पास चाकू से वार कर दिया और उसका मोबाइल और पर्स लूट लिया। उसके पर्स में 15 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। राजकुमार ने घायल शकील को सामान्य अस्पताल में भर्ती करा पुलिस को अवगत कराया।
कैंटर चालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - मुनीष कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें