फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर कल से लगेंगे शिविर

Sun, 01 Feb 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनीपत (डीएलएसए) के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि विभिन्न सरकारी विद्यालयों व गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बाल विवाह मुक्त भारत तथा डिजिटल वर्ल्ड का सुरक्षित प्रबंधन, साझा करने से पहले सोचे विषयों पर केंद्रित होंगे। यह शिविर 2 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन शिविरों में विधिक सहायता अधिवक्ता, जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग (साइबर क्राइम), महिला एवं बाल विकास विभाग के रिसोर्सपर्सन व अन्य विभागों से भी रिसोर्सपर्सन उपस्थित रहेंगे।
शिविरों के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण पीड़ित योजना-2015, नालसा हेल्पलाइन 15100 व निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें