फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार थमा, आज बूथों पर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल 316 पंचायतों में करवाया जाएगा चुनाव

विज्ञापन
सोनीपत के शंभू दयाल स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। सरपंच व पंच पद के मतदान को लेकर वीरवार शाम चुनाव प्रचार थम गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 316 पंचायतों में चुनाव होगा, जबकि गांव जुआं-1 में नामांकन वापस लिए जाने से चुनाव नहीं होगा। वहीं गांव आंवली में पहले ही सर्वसम्मति से पंचायत का गठन किया जा चुका है। इसके अलावा गांव भंडेरी के वार्ड नंबर 2 में महिला पंच के लिए चुनाव होगा, इसके अलावा पूरी पंचायत पहले ही सर्वसम्मति से चुनी जा चुकी है। वीरवार को प्रशासनिक तैयारियों को देर रात तक अंतिम रूप दिया गया। अब प्रत्याशी बिना किसी शोर-शराबे के घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे।
जिले में 12 नवंबर को 316 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। सरपंच पद के लिए 1476 प्रत्याशी चुनाव मैदान है। इनमें 791 पुरुष व 685 महिलाएं चुनावी रण में शामिल है। वहीं पंच पद के लिए 2986 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1736 पुरुष व 1250 महिला प्रत्याशी शामिल है। शनिवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान शुरू होगा। जिसमें 7 लाख 64 हजार 190 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करके सरपंच व पंच पद के प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे। पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली है। साथ ही उपायुक्त ने 75 टीमें गठित कर रखी है, जो शांतिपूर्वक तरीके से मतदान कराएगी। इसके अलावा सभी खंडों में 5-5 पेट्रोलिंग पार्टियों का भी गठन किया गया है, जो कानून व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन

इन स्थानों से वितरित की जाएगी चुनाव सामग्री
जिले के सभी 8 खंडों की पोलिंग पार्टियों को 11 नवंबर को प्रात: 10 बजे फाइनल प्रशिक्षण के बाद मतदान संबंधी साम्रगी देकर बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। गोहाना खंड की पोलिंग पार्टियों को राजकीय कॉलेज बड़ौता, मुंडलाना खंड की पोलिंग पार्टियों को चौधरी देवीलाल स्टेडियम गोहाना, कथूरा खंड की पोलिंग पार्टियों को गीता विद्या मंदिर स्कूल, सोनीपत खंड की पोलिंग पार्टियों को शंभू दयाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककरोई चौक, खरखौदा खंड की पोलिंग पार्टियों को कन्या महाविद्यालय खरखौदा में, गन्नौर खंड की पोलिंग पार्टियों को बाल भवन अंतरराष्ट्रीय स्कूल गन्नौर, मुरथल खंड की पोलिंग पार्टियों को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय मुरथल और राई खंड की पोलिंग पार्टियों को गांव असावरपुर स्थित सामुदायिक भवन में मतदान संबंधी सामग्री वितरीत की जाएगी।
तीन सरपंच व 2286 पंच निर्विरोध चुने जा चुके
मुरथल खंड के गांव सनपेड़ा, कथूरा खंड के गांव भंडेरी व गोहाना खंड के गांव आंवली में सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके है। गांव भंडेरी में पूरी पंचायत को पहले ही सर्वसम्मति से चुना जा चुका है। वहीं गांव आंवली में वार्ड नंबर 2 में महिला पंच पद के लिए चुनाव होगा। जिसमें दो महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान है। इसके अलावा गांव सनपेड़ा में तीन वार्डों में पंच पद के लिए चुनाव होगा। वार्ड नंबर 2, 6 व 8 में दो-दो प्रत्याशी चुनावी रण में है। इसके अलावा 2286 पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
जुआं-1 में 27 नामांकन ले लिए थे वापस
गांव जुआं-1 में करीब 500 एकड़ जमीन पर पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी कराने की मांग को लेकर 21 अक्तूबर से ग्रामीण लघु सचिवालय धरना दे रहे हैं। पंचायत चुनाव लडने के लिए सरपंच पद के लिए 4 व पंच पद के लिए 23 लोगों ने नामांकन किया था। 31 अक्तूबर तक प्रशासन की ओर से गांव में पानी की निकासी का समाधान करवाया गय। इसके बाद लोगों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करते हए सभी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए थे। जिसके कारण 12 नवंबर को गांव में चुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें