राई औद्योगिक क्षेत्र में वैक्सीन लगवाने के लिए खिड़की पर खड़ी महिलाएं। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को शिविर लगाया गया। जहां पर वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी रही। यहां पर फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों की भीड़ रही।
वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोगों ने बताया कि फैक्टरियों में वैक्सीन लगवाने के बाद ही कर्मियों को प्रवेश का फरमान जारी कर रखा है। बिना वैक्सीन लगवाए फैक्टरी के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है। एक तरफ अस्पतालों में वैक्सीन का संकट जारी है। वहीं फैक्टरी में काम करने वाले लोगों को समय पर वैक्सीन नहीं लग रही। ऐसे में लोगों के सामने रोजगार के लाले पड़ने लगे है। उनकी मांग थी कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन की पूर्ति जल्द से जल्द की जाए, ताकि श्रमिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
कुरुक्षेत्र से 27500 वैक्सीन पहुंची
उधर, जिले के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कुरुक्षेत्र स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर से वीरवार को 27500 वैक्सीन सोनीपत पहुंची। इनमें 24 हजार कोविशील्ड व 3500 को वैक्सीन शामिल है। अब वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों पर आने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 58 स्थानों को वैक्सीन लगाने के लिए शिविर लगाए गए। उन स्थानों पर 7234 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। वहीं जिला नागरिक अस्पताल, गोहाना, बनवासा, खानपुर कलां, खरखौदा, गन्नौर सहित कई अन्य जगहों पर लोगों को वैक्सीन लग सकी।
राई औद्योगिक क्षेत्र में लगे शिविर में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी भीड़। संवाद- फोटो : Sonipat