फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रॉपर्टी आईडी के विवरण को स्व प्रमाणित करने के लिए शिविर 17 से

Mon, 12 Feb 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी के विवरण को स्व प्रमाणित करने के लिए नगर निगम की ओर से 17 से 19 फरवरी तक निगम क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि गृहकर दाताओं को अपनी प्रॉपर्टी डाटा की संतुष्टि करके स्वयं प्रमाणित करने पर छूट प्रदान की गई है। 29 फरवरी तक वर्ष 2023-24 के गृहकर पर 15 फीसदी छूट प्रदान की गई है। गृहकर जमा करने वाले अपनी प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं प्रमाणित नहीं करते है, तो उनकी प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि रह सकती है। 17 फरवरी को वार्ड नंबर 1 में सैनी धर्मशाला, वार्ड नंबर 3 के सेक्टर-14 के सामुदायिक भवन में, वार्ड नंबर 5 के बाबा धाम मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन में, वार्ड नंबर 7 में रायपुर के शिव मंदिर, वार्ड नंबर 9 के राठधना के राजकीय स्कूल में, वार्ड नंबर 11 में कच्चे क्वार्टर मार्केट के पास जंजघर में, वार्ड नंबर14 के खाटूश्याम मंदिर के पास मोहन नगर सामुदायिक भवन में, वार्ड नंबर 17 में वेस्ट रामनगर स्थित सर्व जातीय चौपाल में, वार्ड नंबर 19 में मालवीय शिक्षा सदन में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार से 18 फरवरी को वार्ड 2 में मीट मार्केट के पास सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 4 के सेक्टर-15 के सामुदायिक भवन में, वार्ड नंबर 6 के गढ़ शहजानपुर स्थित देव अटल सेवा केंद्र, वार्ड नंबर 8 में राई में यस बैंक के पास दुकान नंबर 10 में कैंप लगाया जाएगा। वार्ड नंबर 10 में सिक्का कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, वार्ड नंबर 12 में मॉडल टाउन स्थित गीता भवन मंदिर में कैंप लगाया जाएगा। वार्ड नंबर 15 में गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल भवन में, वार्ड नंबर 18 के सेक्टर-23 स्थित प्राथमिक स्कूल में और वार्ड नंबर 20 में गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा। 19 फरवरी को वार्ड नंबर 13 के कबीरपुर रोड सैनी चौपाल में, वार्ड नंबर 16 में सोनीपत के शीतला माता मंदिर चौक में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें