सोनीपत। केजीपी पर मनौली के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सीए छात्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के शास्त्री पार्क का रहने वाला अभिषेक (25) सीए का कोर्स कर रहा था। साथ ही वह अपने पिता के साथ वेस्ट पेपर का काम भी करता था। अभिषेक के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि उसका बेटा वीरवार को बाइक पर सवार होकर बागपत से आ रहा था। केजीपी पर मनौली के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।