फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नारनौल, हिसार और ग्रामीण रूट पर आज नहीं जाएंगी बसें

Sun, 18 May 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नई अनाज मंडी में 18 मई को राज्यस्तरीय गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जिले के लोगों को लाने व छोड़ने के लिए सरकार ने रोडवेज बसों का प्रबंध किया है। इसके लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से जिले से 100 बसें लगाई गई हैं। 10 बसों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय समारोह को लेकर हरियाणा रोडवेज की ओर से सोनीपत डिपो से 60 बसें व गोहाना सब डिपो से 40 बसों का प्रबंध किया गया है। रविवार को होने वाले कार्यक्रम के चलते यात्रियों को बस के जरिए गंतव्य की ओर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हरियाणा रोडवेज की ओर से दिल्ली और चंडीगढ़ रूट से 15-15 बसों को हटाया गया है। वहीं, नारनौल, हिसार समेत 40 से ज्यादा लोकल रूटों को पूरी तरह से बंद रखा है। रविवार को अवकाश होने के बाद भी ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। दिल्ली व चंडीगढ़ रूट से बसों की संख्या घटने और नारनौल व हिसार रूट पर बसों का संचालन बंद रहने से यात्रियों की परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार वातानुकूलित व ई-बसों को राज्यस्तरीय गुरु गोरखनाथ प्रकट समारोह में नहीं भेजा जाएगा। दिल्ली व चंडीगढ़ रूट से बसों की संख्या घटाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों की सुविधा को लेकर सरकार ने कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
राज्यस्तरीय गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव समारोह को लेकर 100 रोडवेज बसों का प्रबंध किया गया है। इनमें सोनीपत डिपो से 60 व गोहाना सब डिपो से 40 बसों को समारोह में लोगों को लाने व वापस उनके स्थान पर ले जाने का प्रबंध किया गया है। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें