फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 3.71 करोड़ से पांच सड़कों का हुआ पुनर्निर्माण

Sun, 18 May 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के खरखौदा के गांव गोरड़ से फरमाना रोड का किया गया पुनर्निर्माण। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की पांच सड़कों का करीब 3.71 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। सड़कों का पुनर्निर्माण होने से 15 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) की ओर से खरखौदा के तहत आने वाली पांच सड़कों का पुनर्निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन

खरखौदा हलके की कई खस्ताहाल सड़कों के कारण लंबे समय से वाहन चालकों व ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। सड़कों पर गड्ढे ज्यादा होने से हर समय दुर्घटना का डर बना रहता था। ग्रामीण भी कई बार अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत करवाने की गुहार लगा चुके थे। लोगों की समस्या को देखते हुए मार्केटिंग बोर्ड ने वर्ष 2024 में पांच सड़कों की मरम्मत का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। सड़कों का पुनर्निर्माण होने से गांव बिधलान, रिढ़ाऊ, मटिंडू, सिसाना, गढ़ी सिसाना, समचाना, हरसाना कलां, जगदीशपुर, गोरड़, मौजमनगर, फरमाणा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
इन सड़कों का हुआ पुनर्निर्माण
सड़क का नाम राशि
गांव बिधलान से रिढ़ाऊ 52 लाख 91 हजार 489

गांव बिधलान से सलीमसर माजरा 46 लाख 21 हजार 816

रिंग बांध पीडब्ल्यूडी रोड से मटिंडू रोड 46 लाख 60 हजार 039

हरसाना कलां स्टेशन से जगदीशपुर रोड 37 लाख 84 हजार 287

लिंक रोड गांव गोरड़ से फरमाना 1 करोड़ 88 लाख 12 हजार 740

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से खरखौदा हलके की पांच सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़कों का सुधार होने से वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। -बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें