फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर जा रही बस को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, चालक की मौत, 12 चोटिल

विज्ञापन
फोटो :42: केसर खान का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) पर गांव जठेड़ी के पास पंजाब के अमृतसर से दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेकर जा रही बस को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक की मौत हो गई और करीब 12 सवारियों को हल्की चोटें लगीं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर भेजा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला पटियाला के गांव चूंहर निवासी बूटा सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह इंडो कनेडियन ट्रांसपोर्ट कंपनी में बस परिचालक है। वह शुक्रवार शाम को अमृतसर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चले थे। बस में 28 यात्री सवार थे। बस को चालक केसर खान चला रहा था। वह पंजाब के लुधियाना जिले के गांव लिबड़ा का रहने वाला था। देर रात करीब डेढ़ बजे बस केएमपी पर जठेड़ी के पास पहुंची थी। इस दौरान उनके सामने एक ट्रक जा रहा था। ट्रक में लकड़ियां भरी हुई थीं। आरोप है कि ट्रक का चालक लापरवाही से ट्रक को चला रहा था। ऐसे में केसर खान ने बस को ट्रक की साइड से निकालने का प्रयास किया तो चालक ने साइड मार दी। इसके बाद लकड़ियां सड़क पर बिखर गईं। बस का पहिया लकड़ी पर चढ़ने के बाद बस असंतुलित होकर केएमपी की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जाकर पलट गई। हादसे में चालक केसर खान बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी टांग कट गई। केसर खान को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बूटा सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बस में सवार थे 28 यात्री
केएमपी से बस नीचे पलटने के कारण उसमें सवार 28 में 12 सवारियों को हल्की चोटें लगीं। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं थी, जिसके बाद तुरंत रात को दूसरी बस बुलवाकर उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
केएमपी पर हुए हादसे में ट्रक चालक की टक्कर के बाद बस नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई

केएमपी पर जठेड़ी के पास पलटी बस। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें