फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव जलाया

Wed, 10 Sep 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना इसराना के डाहर गांव में एक युवक ही हत्या कर शव को जला दिया। बाद में उसका शव गांव के एक मकान में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला है। शव की शिनाख्त छतेहरा निवासी योगेश के रूप में हुई है और प्राथमिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध बताया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में चार डॉक्टरों का बोर्ड भी शव की स्थिति को देखकर पोस्टमार्टम नहीं कर सका। डॉक्टरों ने शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस ने इसमें हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मकान मालिक समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इसराना थाना के गांव डाहर में मंगलवार ग्रामीण हरिराम के मकान में एक युवक का जला शव मिलने पर सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों के पैरों तले की जमीन निकल गई। पुलिस व ग्रामीण सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद डीएसपी सुलतान सिंह और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मौके से नमूने जुटाए। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

यहां पर चारों डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम कराने और हत्या के कारणों को जानने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों को कुछ स्पष्ट कारण नहीं मिल सका। इसके चलते डाक्टरों ने शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पीजीआई रोहतक शव गृह में रखवा दिया।

पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक हरिओम समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में ही आरोपियों ने हत्या की बात कबूली ली।

पुलिस ने उसके बाद शव की शिनाख्त योगेश (25) निवासी छतेहरा, थाना कुंडली सोनीपत के रूप में की। पुलिस की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करने की कोशिश की।

अवैध संबंधों के चलते उतारा मौत के घाट
पुलिस की प्राथमिक जांच में योगेश की हत्या का कारण अवैध संबंध होना सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि योगेश के हरिओम की पत्नी रीना के साथ उसकी शादी से पहले ही अवैध संबंध थे। करीब सात साल पहले रीना की शादी डाहर निवासी हरिओम के साथ हो गई। उसके बाद भी योगेश और रीना के बीच प्रेम संबंध बने रहे। माना जा रहा है कि योगेश बीती रात को भी रीना से मिलने आया था और घर के पशुबाड़े में उसको अर्द्धनग्न अवस्था में ही पकड़ लिया।

हत्या कर जलाने का प्रयास किया
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक योगेश की पहले हत्या की गई थी और फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए जलाया था। पुलिस व एफएसएल की टीम को जांच के दौरान मिला कि हरिओम के पशुवाड़े में खून के करते बिखरे हुए थे। माना जा रहा है कि वहीं पर युवक की हत्या की गई थी। उसके बाद शव को मकान के अंदर छुपाने का प्रयास किया।

मकान मालिक समेत कई हिरासत में
थाना इसराना पुलिस ने हत्या और जला देने वाले मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मकान मालिक हरिओम और कुछ अन्य लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और दावा किया जा रहा है कि वारदात को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

डाहर गांव एक युवक की हत्या कर शव को जला दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त योगेश निवासी छतेहरा के रूप में की है और प्राथमिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध सामने आया है। पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पीजीआई रोहतक में रखवा दिया है। इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें