फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनाया बर्न वार्ड, पांच बेड आरक्षित

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
दिवाली पर्व पर आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही तैयारी कर ली गई है। इसके लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बर्न वार्ड बनाया गया है। इसमें पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर आग से झुलसने वालों की संख्या हर साल बढ़ जाती है, जिसके मद्देनजर जिला अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड बनाया गया है। इसमें आने वाले मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे कॉल ड्यूटी पर छह विशेषज्ञ रहेंगे। आपातकालीन वार्ड में तीन शिफ्टों में दो-दो चिकित्सक व स्टाफ कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मरीज की गंभीर हालत होने पर उसे रेफर भी किया जा सकता है।
दिवाली पर्व पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की गई हैं। दिवाली पर आग से झुलसने वालों की संख्या हर साल बढ़ जाती है। आग से झुलसने वाले लोगों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में अलग से बर्न वार्ड बनाया गया है। इसमें झुलसकर आने वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आग से झुलसने से संबंधित सभी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कर लिए जाने का दावा किया है। बर्न यूनिट में तैनात चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। दिवाली पर्व पर यदि कोई व्यक्ति आग से झुलसता है, तो उसका इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएमओ ने दिवाली पर्व पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी
अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों के इलाज के लिए छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल सैनी, फिजिशियन डॉ. संदीप शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील मानिकटालिया, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल शामिल हैं। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में घायल मरीज के आने के बाद फोन करके इन डॉक्टरों को बुलाया जाएगा।
वर्जन
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में पांच बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बर्न से संबंधित सभी प्रकार की दवाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही आपातकालीन वार्ड में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए तीन शिफ्टों में दो-दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

- डॉ. जयभगवान जाटान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें