फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेक्टर-14 मार्केट में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, विरोध

Thu, 18 Sep 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 42: सोनीपत सेक्टर-14 मार्केट में अवैध रूप से लगाए गए खोखे को हटाता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसएसवीपी) की ओर से बुधवार को सेक्टर-14 मार्केट में सरकारी जमीन पर लगी ग्रिल, खोखो और अस्थायी किए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 मार्केट में अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। दुकानदार सामान दायरे से बाहर रखकर न केवल यातायात बाधित कर रहे थे बल्कि अस्थायी निर्माण तक कर लिए थे। किसी ने लोहे की टिन डालकर कब्जा किया था तो किसी ने फुटपाथ पर सीढ़ी लगा रखी थी।
किसी ने ग्रिल लगाकर पार्किंग बना रखी थी तो कई जगह खोखे रखकर दुकान चलाई जा रही थी। आने-जाने वाले लोगों को इससे परेशानी हो रही थी। वहीं, सरकारी जमीन पर कब्जे भी हो रहे थे। ऐसे में एचएसवीपी ने टीम गठित कर बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सेक्टर-14 में अतिक्रमण करने वाले चिह्नित किए थे। इनमें दुकानदार और आम लोग भी शामिल थे। दुकानदारों ने दुकानों के आगे सड़क और फुटपाथ पर निर्माण तक कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें