फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच जगहों पर 17.5 एकड़ में अनाधिकृत कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

Fri, 05 Jul 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत के खरखौदा के पास एक कॉलोनी में अवैध निर्माण गिराता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से शुक्रवार को पांच जगहों पर करीब 17.5 एकड़ में अनाधिकृत रूप से काटी गईं कालोनियों में किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कच्चे रास्तों व प्लॉटों की नींव को उखाड़ा गया।
विज्ञापन

सहायक नगर योजनाकार अनिल ने बताया कि पिपली गांव के पास साढ़े छह एकड़ में तैयार की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी में सड़कें उखाड़ने के साथ 17 डीपीसी और छह चहारदीवारी ध्वस्त की गई। टीम ने गांव में ही करीब ढाई एकड़ की अवैध काॅलोनी में पांच जगहों पर लगाए गए सीमेंटेड पोल व कच्चे रास्ते उखाड़े गए। खरखौदा शहर में करीब तीन एकड़ में बसाई जा रही अवैध काॅलोनी में 12 डीपीसी, चार चहारदीवारी ध्वस्त करने के साथ कच्चे रास्ते उखाड़े गए। इसके बाद टीम ने खरखौदा में ही साढ़े तीन एकड़ की अवैध काॅलोनी में कच्चे रास्ते उखाड़े। तीन एकड़ में बसाई जा रही अवैध काॅलोनी में तैयार की गई कच्ची सड़कों को भी उखाड़ने का काम किया।
विज्ञापन

फोटो 33: सोनीपत के खरखौदा के पास एक कॉलोनी में अवैध निर्माण गिराता बुलडोजर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें