फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः मुर्राह नस्ल की भैंस ने दिया दो मुंह वाले कटड़े को जन्म, देखने वालों का लगा तांता

Fri, 27 Dec 2019 09:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
दो मुंह वाला कटड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में मुर्राह नस्ल की भैंस ने वीरवार को दो मुंह वाले कटड़े को जन्म दिया। अब यह दो मुंह वाला कटड़ा गांव व आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


वहीं दो मुंह वाले कटड़े को देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ रही। लेकिन कटड़े की हालत खराब होने के कारण पशु चिकित्सकों को बुलाना पड़ा। चिकित्सकों ने पोषण की कमी को हालत बिगड़ने का कारण बताया।

गांव जठेड़ी निवासी महिला कृष्णा ने बताया कि उसकी मुर्राह नस्ल की भैंस ने वीरवार को एक कटड़े को जन्म दिया। लेकिन वह कटड़े के दो मुंह देखकर हैरान रह गई। उसने तुरंत डॉक्टरों को बुलाकर जांच करवाई।  
विज्ञापन


पशु चिकित्सक डॉ. रितु ने बताया कि कई बार जींस में पोषण की कमी के कारण ऐसा होता है। कई अंग निर्धारित से ज्यादा हो जाते हैं। हजारों में एक ऐसा केस होता है। ऐसे पशु के जीवित रहने की उम्मीद भी बेहद कम होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें