फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट : सुविधा मिलने से युवाओं का खेलों की तरफ बढ़ेगा रुझान

Tue, 18 Mar 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- संजीत पहलवान, चौ. खजान सिंह कुश्ती अकादमी (अखाड़ा), जुआं।
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश के वित्तमंत्री एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पिटारा खोल दिया है। अखाड़ों को बेहतर बनाने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेशस्तर पर हर साल सर्वश्रेष्ठ तीन अखाड़ों को 50, 30 और 20 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही खिलाड़ियों के लिए भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बजट में खेल क्षेत्र के लिए की गई घोषणा के बाद से अखाड़ा संचालकों में भी खुशी की लहर है। उन्होंने बजट की दिल खोलकर सराहना की है।
विज्ञापन

अखाड़ों में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
बजट में खेल क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया है। अखाड़ों में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं दी जा सकें, इसके लिए हर साल प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ तीन अखाड़े चुने जाएंगे। उन्हें 50, 30 व 20 लाख रुपये मिलेंगे। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। वहीं उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के भी प्रयास किए जाएंगे, जिसका पहलवानों को फायदा मिलेगा। -संजीत पहलवान, चौ. खजान सिंह कुश्ती अकादमी (अखाड़ा), जुआं
युवाओं का खेलों की तरफ बढ़ेगा रुझान
बजट में वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों को 36 पदक लाने का लक्ष्य देते हुए मिशन ओलंपिक 2036 विजयीभव शुरू किया है, जिसमें 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपये तक का मेडिकल कवरेज दिया गया है। इससे युवाओं का खेलों की तरफ रुझान बढ़ेगा। -कुलदीप मलिक, संचालक, कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी, बड़वासनी।
विज्ञापन

नर्सरियों के साथ बढ़ाई छात्रवृत्ति
बजट में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए खेल नर्सरियों को बढ़ाया जाएगा। यहां अभ्यास करने वाले 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति बढ़ाकर दो हजार रुपये व 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों की तीन हजार रुपये की गई है। वहीं 1 अप्रैल से आवासीय अकादमी के खिलाड़ियों की डाइट मनी 400 से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन की गई है। जिसका खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। -कुलबीर राणा, प्रशिक्षक, युद्धवीर अखाड़ा, ककरोई रोड।

फोटो 25- संजीत पहलवान, चौ. खजान सिंह कुश्ती अकादमी (अखाड़ा), जुआं।

फोटो 25- संजीत पहलवान, चौ. खजान सिंह कुश्ती अकादमी (अखाड़ा), जुआं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें