फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कांस्य पदक विजेता अंजलि का पहुंचने पर किया स्वागत

Tue, 01 Jul 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: वियतनाम में हुई अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता अंजली का दिल्ली एयरप
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरी की कांस्य पदक विजेता अंजलि का सोनीपत में पहुंचने पर स्वागत किया गया। वियतनाम में हुई अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान अंजलि ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 49 किलो भाग वर्ग में भाग लेते हुए सेमिफाइनल में किर्गिस्तान की पहलवान को हराया था।
विज्ञापन

गांव नाहरी की रहने वाले पहलवान अंजलि ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में अभ्यास करती हैं। वह पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ था।
इससे पहले पलवल में हुए सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वह दिल्ली में हुई अंडर-17 स्कूल नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुकी हैं। कोच कुलबीर राणा ने बताया कि अंजलि मेहनती पहलवान हैं।
विज्ञापन

उनके दमदार प्रदर्शन की सराहना हो रही है। सोनीपत में पहुंचने पर पहलवान का स्वागत किया गया। अखाड़ा संचालक देवीसिंह पहलवान, हिंद केसरी युद्धवीर पहलवान नगराधीश अनमोल, जिला खेल अधिकारी मनोज यादव, प्रशिक्षक कुलबीर राणा, कुलदीप ठेकेदार नाहरी, नवीन पटवारी, राममेहर खरब, विकास दहिया ने स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें