फोटो :52: सोनीपत के गांव खेवड़ा में अंतरराष्ट्रीय ओपन किक बॉक्सिंग के कांस्य पदक विजेता कृष आंति
राई। अंतरराष्ट्रीय ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का गांव खेवड़ा में स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान अमित दहिया और प्रशिक्षक सुधीर जून ने खिलाड़ी को बधाई दी।
सुधीर जून ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 11 फरवरी तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया गया। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल व सचिव संजय यादव ने प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में महेंद्र खेलकूद स्टेडियम खेवड़ा से खिलाड़ी कृष आंतिल ने प्लस 91 किलो भार वर्ग में भाग लिया और कांस्य पदक जीता।
फोटो :52: सोनीपत के गांव खेवड़ा में अंतरराष्ट्रीय ओपन किक बॉक्सिंग के कांस्य पदक विजेता कृष आंति