फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजकीय महाविद्यालय के भवन की छत का प्लास्टर गिरा

Fri, 16 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के बरोदा स्थित राजकीय महाविद्यालय की छत का टूटा पड़ा प्लास्टर। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव बरोदा स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को भवन की छत से प्लास्टर टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि भवन में उस समय कोई कर्मचारी अथवा विद्यार्थी नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बरोदा का अपना भवन नहीं है। महाविद्यालय बरोदा गांव के राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन में संचालित किया रहा है। जहां पर महाविद्यालय के विद्यार्थी बैठते हैं वह भवन काफी जर्जर हो चुका है। इसके चलते बुधवार को दोपहर के समय भवन की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। जिस भवन की छत का प्लास्टर टूटकर गिरा है, वहां विद्यार्थियों की कक्षाएं लगती हैं। छत का मलबा गिरने के समय पर वहां कोई विद्यार्थी नहीं था। उप प्राचार्य पवन लठवाल ने कहा कि राजकीय कॉलेज का भवन जर्जर हालत में है। इस बारे में मुख्यालय को सूचित कर दिया है। साथ ही महाविद्यालय को दूसरे सुरक्षित भवन में शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें